Uncategorized

कटनी मध्यप्रदेश न्यूज

परिषद की बैठक आयोजित, जलकर में चक्रवृद्धि ब्याज पूर्णतः समाप्त, सौर ऊर्जा एवं नामकरण सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

 

परिषद की बैठक आयोजित, जलकर में चक्रवृद्धि ब्याज पूर्णतः समाप्त, सौर ऊर्जा एवं नामकरण सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

 

30 अप्रैल 2026 को बजट पर होगी चर्चा

 

नगर निगम परिषद की बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर के विकास, जलकर में चक्रवृद्धि ब्याज समाप्त,राजस्व वृद्धि एवं जनसुविधाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विस्तारपूर्वक चर्चा कर निर्णय लिए गए।

 

बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के पुनरीक्षित बजट एवं वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित बजट एवं लोकमहत्व के विषय पर कथन का प्रस्ताव महापौर एवं एम.आई.सी. के सदस्यों की अनुपस्थिति के कारण आगामी बैठक दिनांक 30 अप्रैल 2026 को दोपहर 12ः00 बजे विस्तृत चर्चा कर निर्णय लिया जावेगा ।

 

जलकर पर लगाए जाने वाले चक्रवृद्धि ब्याज के संबंध में चर्चा की गई, जिसमें वरिष्ठ पार्षदों द्वारा पूर्व महापौर श्रीमती निर्मला पाठक के कार्यकाल में अन्य विषय क्रमांक 02 दिनांक 26 मार्च 2013 में जलकर पर अधिरोपित अधिभार को तत्काल प्रभाव से समाप्त किया गया था बकाया राशि पर आगामी समय पर चक्रवृ़िद्ध ब्याज देय नहीं होने का निर्णय लिया गया था । इस संबंध में मेरे द्वारा चक्रवृद्धि ब्याज से छूट प्रदान करनें हेतु पूर्व में पत्राचार किया गया है । राजस्व सुदृढ़ीकरण के दृष्टिकोण से आवश्यक सुझाव दिए गए और संशोधन के साथ प्रस्ताव पारित किया गया। 

 

इस संबंध में सदन में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शहर में ऐसे कई मामलों की शिकायतें सामने आई हैं, जहां 20-25 वर्षों से जिन मकानों में वास्तविक नल कनेक्शन नहीं है, उनके नाम से भी जलकर के बिल जारी किए जा रहे हैं, जिससे आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस विषय की गंभीरता को देखते हुए संपूर्ण जांच कराने के निर्देश दिए तथा स्पष्ट कहा कि जिन उपभोक्ताओं के यहां वास्तविक कनेक्शन नहीं पाया जाता है, उनके बिल निरस्त किए जाएं, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे।

 

वित्तीय वर्ष 2026-27 में भवनों एवं भूमियों पर संपत्तिकर नियम 2020 के अनुसार गणना, क्षेत्रवर्गीकरण एवं कर योग्य संपत्ति मूल्य में वृद्धि के विषय पर चर्चा की गई। सदन के सदस्यों ने इसमें पारदर्शिता एवं संतुलन बनाए रखने पर जोर दिया और प्रस्ताव सर्वसम्मति से निरस्त किया गया।

 

निगम सम्मिलन की बैठक दिनांक 18.06.2025 के निर्णय अनुसार नगर निगम कटनी द्वारा ट्रेड लाइसेंस हेतु निर्धारित वार्षिक शुल्क में संशोधन वृद्धि एवं अन्य व्यवसाय पोर्टल में सम्मिलित किए जाने के संबंध में प्रस्ताव पर विचार किया गया, जिसे सलाहकार समिति के माध्यम से परिषद में प्रस्तुत किये जाने का निणर्य सर्वसम्मति से लिया गया।

 

सौर ऊर्जा को प्रोत्साहित करने हेतु भवनों में संपत्तिकर में छूट दिए जाने के विषय पर चर्चा उपरांत सर्वसम्मति से स्वीकृत।

 

वीर सावरकर वार्ड क्रमांक 12 के अंतर्गत अनुसूचित वर्ग के परिवारों की बस्ती क्षेत्र का नाम “संत रविदास नगर” किए जाने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया।

 

परिषद द्वारा लिए गए सभी निर्णय शहर के समग्र विकास, नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं। 

 

अंत में समयाभाव के कारण आज की बैठक दिनांक 30 अप्रैल 2026 को दोपहर 12ः00 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा की गई। 

 

बैठक के दौरान श्री संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल विधायक मुडवारा,सदन के सदस्यगण निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार सहित निगम के अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!