E-Paperसाहित्य रचना

विषय:- कारगिल विजय दिवस

विषय:- कारगिल विजय दिवस
दिनांक:-२६/०७/२६
==================
धन्य धन्य जन्मदात्री माता
तुमको नमन हम करते हैं ।
धन्य है बलिदान तुम्हारा,
अपने ही आत्मज को
मातृभूमि की रक्षा के लिए
माँ भारती को वीर सपूत दान करती हो ।
जो तुमको प्राणों से प्यारा,
अपना क्षीर पीला कर जिसको पाला ।
उसी कलेजे के टुकड़े को माँ भारती को सौंपती हो।
धन्य धन्य वीर सपूत,
एक माता की रक्षा करते,
एक माता के चरण छू कर, उनसे ही तुम विदा लेते ।
अपनी वीरता का परचम लहरा कर,
किया धाराशाही दुश्मनों का
कारगिल पर युद्ध विजय शंखनाद कर दिया,
अपने लहू से माता भारती का अभिषेक कर गए ।
ऐसे वीर बलिदानी माँ भारती के सपूत ।
धन्य तुम्हारी जननी है ।
कैप्टन विक्रम बत्रा को वीरता को नमन ।
शेरशाह जिनका उपनाम है। परमवीर चक्र वीरता का प्रमाण है।
अपने साथी नय्यर, पाण्डेय, यादव के संग मिलकर पाकिस्तान से युद्ध विजय किया।
आज का दिन आपके ही नाम है।
कारगिर विजय दिवस मनाकर
अमर वीर जवान को नमन ।
श्रद्धांजली अर्पित अपने काव्य भाव से करते हैं।
नमन तुम्हें माँ भारती,
नमन नमन मातृसत्ता,
नमन वीर जवान,
नमन तुम्हारी वीरता को,
नमन तुम्हारे बलिदान को,
इतिहास के पन्नों पर स्वर्ण अक्षरों से छ्पा तुम्हारा नाम है।
कारगिल विजय के वीर सपूत
नमन तुम्हें श्यामा करती है।🙏🏻🙏🏻🇮🇳🇮🇳
जय हिन्द🇮🇳🙏🏻🇮🇳
जय भारत🙏🏻
✍🏻 श्यामा प्रभाकर दास
मुम्बई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!