प्रेस विज्ञप्ति
प्रेस विज्ञप्ति
ईवनिंग वाकर ग्रुप के सदस्यों द्वारा दिनांक 15-7-2026 को ग्रुप के वरिष्ठतम सदस्य श्री मदन ढौंडियाल को उनके इंदौर से जयपुर शिफ्ट होने पर उन्हें सुस्वादु भोजन करा कर तथा पुष्प हार एवं मोती माला पहना कर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर ग्रुप के सदस्यों सर्वश्री विश्व विजयसिंह सिसोदिया, प्रशांत होलकर, राजेन्द्र रावत, विष्णु पटेल, सुरेंद्र पटेल, जगदीश राठौर, बी के शर्मा, राजकुमार शर्मा, कु. संचिता, श्रीमती प्रीति तथा डॉ. रमेशचंद्र उपस्थित थे। यह विदाई कार्यक्रम , नरेंद्र तिवारी मार्ग पर स्थित अर्बन रेस्टोरेंट में दी गई। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने हंसी-खुशी और मनोरंजन के साथ कुछ विदाई फिल्मी गीत कराओके म्युजिक के साथ गाए।
सुरेश व्यास डॉ. रमेशचन्द्र
अध्यक्ष सदस्य ईवनिंग वाकर ग्रुप, ईवनिंग वाकर ग्रुप
इंदौर इंदौर




