E-Paperसाहित्य रचना
26 जुलाई — कारगिल विजय दिवस

26 जुलाई — कारगिल विजय दिवस
आज छब्बीस जुलाई की वंदित प्रभात है,
वीरों के बलिदानों से गौरवमय यह बात है।
कारगिल की हर चोटी आज यही पुकार रही—
“भारत माँ की जय!” से गूँज रही हर घाट है।
जहाँ लहू की हर बूँद तिरंगे पर वार गई,
वहीं विजय की अमर कहानी इतिहास में उतार गई।
हँसते-हँसते प्राण दिए, पर शीश कभी न झुकने दिया,
वीरों की अनुपम गाथा भारत का श्रृंगार बनी।
आओ उनके त्याग का हम सब सम्मान करें,
राष्ट्रधर्म की राह पर जीवन का अभियान करें।
जब तक सूरज, चाँद, गगन और हिमालय अटल रहेगा,
कारगिल के अमर शहीदों का यश अमिट, अटल रहेगा।
नमन उन रणबांकुरों को, जिनसे भारत विजयी है,
उनकी वीरता से ही यह धरती आज स्वाभिमानी है।
🇮🇳 26 जुलाई 2026 — कारगिल विजय दिवस पर
अमर शहीदों को शत-शत नमन।
वंदे मातरम्! जय हिन्द! 🇮🇳
रचनाकार : श्री ठाकुर, देवघर (झारखंड)




