E-Paperसतना समाचार

बच्ची से विवाद के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से मारपीट, महिला का हाथ टूटा

बच्ची से विवाद के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से मारपीट, महिला का हाथ टूटा

 

 

मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के गोहानी गांव में बच्ची से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। फरियादी संगीता कहार के अनुसार उनकी बेटी गोल्डी घर के पीछे भुट्टे की बुवाई कर रही थी, तभी काजल पाल वहां पहुंची और कथित तौर पर कहा कि यहां भुट्टा मत लगाओ मैं यहां से निकलने का रास्ता बनाऊंगी। गोल्डी के विरोध करने पर आरोप है कि काजल पाल ने जमीन से पत्थर उठाकर उसकी ओर फेंका जो पास खड़ी बोलेरो पिकअप के अगले शीशे पर जा लगा और कांच टूट गया। इसके बाद विवाद इतना बढ़ा कि चंद्रिका पाल, रामखेलावन पाल, कुसुम पाल, लालू पाल समेत अन्य लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए और कथित तौर पर संगीता कहार, पार्वती कहार, नीलू कहार, राजेश कहार और महक कहार के साथ मारपीट कर दी। इस हमले में पार्वती कहार का हाथ टूट गया जबकि अन्य लोग भी घायल हुए हैं। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर रामनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!