
चलित न्यायालय कार्यवाही के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध की गई कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अखिलेश तिवारी के मार्गदर्शन में शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुये विशेष रूप से जांच की जा रही है।
माननीय न्यायालय के निर्देशानुसार यातायात पुलिस द्वारा शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनॉक 4-8-26 को प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक थाना घमापुर अंतर्गत सतपुला के पास आम रोड पर चलित न्यायालय विशेष चौकिंग कार्यवाही के दौरान मान्नीय जेएमएफसी जबलपुर सुश्री रेणु खेस के नेतृत्व में थाना यातायात घमापुर प्रभारी श्रीमति शशि धुर्वे के निर्देशन में सूबेदार रोशनी केसरवानी, आरक्षक मेहन्द्र पन्द्रे एवं थाना प्रभारी घमापुर श्री प्रवीण कुमरे के निर्देशन मे उप निरीक्षक मनोज सिंह चौहान, उप निरीक्षक प्रेमलाल भवेदी, सहायक उप निरीक्षक इंद्रजीत तिवारी, सहायक उप निरीक्षक संतोष यादव, प्रधान आरक्षक रविन्द्र सोनी, आरक्षक त्रिलोक , हरिओम, महिला आरक्षक प्रियंका पवईया, काजल की उपस्थिति में बिना हेलमेट, बिना नंबर, सीट बेल्ट, तीन सवारी वाले चालकों तथा क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर वाहन चलाने, आगे की सीट पर सवारी बैठाने वाले आटो चालकों एवं कार में ब्लैक फिल्म लगाकर चलाने जैसे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत चालानी कार्यवाही करते हुये अर्थदंड से दंडित किया गया ।
सभी को समझाई दी गयी कि यातायात नियमों का पालन करना नितांत आवश्यक है। सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिये सदैव यातायात नियमों का पालन करें। दुपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हैल्मेट धारण करें, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बैल्ट लगायें, ओवर स्पीडिंग न करें, आटो/ ई-रिक्शा चालकों को हिदायत दी गई कि वे निर्धारित क्षमता के अनुसार ही सवारी बैठाएं तथा यात्रियों के साथ अच्छा व्यवहार करते हुए उन्हें सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाएं।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार कार्यवाही की जाएगी।





