लोकल न्यूज़

कलेक्टर श्री तिवारी के निर्देश पर खनिज के अवैध परिवहन पर ग्राम पड़रेही में हुई बड़ी कार्यवाही

कलेक्टर श्री तिवारी के निर्देश पर खनिज के अवैध परिवहन पर ग्राम पड़रेही में हुई बड़ी कार्यवाही

 

4 डंपर ट्रिपर और 1 पोकलेन मशीन जब्त,बहोरीबंद पुलिस थाना में कराई गई खड़ी

 

कटनी।बहोरीबंद तहसील के ग्राम पड़ेरही में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर अवैध खनिज उत्खनन व परिवहन के विरुद्ध सोमवार को बड़ी कार्यवाही की गई।इस दौरान अवैध खनन में लिप्त 4 डंपर ट्रिपर जब्त कर बहोरीबंद पुलिस थाना परिसर में खड़े कराये गये। जबकि एक पोकलेन मशीन को भी जब्त कर सुपुर्दगी में सौंपा गया।

कलेक्टर श्री तिवारी की अध्यक्षता में बीते दिनों आयोजित जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक में राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग को संयुक्त रूप से अवैध खनिज परिवहन एवं उत्खनन के विरुद्ध कार्यवाही करने के कलेक्टर ने सख्त निर्देश दिए थे। इस कार्यवाही के दौरान एसडीएम बहोरीबंद श्री राकेश कुमार चौरसिया,एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी,नायब तहसीलदार श्री आकाशदीप नामदेव, सहायक खनिज अधिकारी श्री पवन कुशवाहा, खनिज निरीक्षक कमलकांत परस्ते और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे।

 यहां ग्राम पड़रेही में लेटराइट एवं बाक्साइट की खदान स्वीकृत है। उपसंचालक खनिज श्री रत्नेश दीक्षित ने बताया कि खदान संचालक के पास मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण मंडल की अनुमति नहीं थी। जिस वजह से वैधानिक रूप से ट्रांजिट पास नहीं कट पा रही थी। इस प्रकार खनिज परिवहन दस्तावेज नहीं होने की वजह से मौके पर इस कार्य में लिप्त सभी वाहनों को जब्त कर लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!