E-Paperरीवा समाचार

रीवा: राजस्व वसूली-बिल सुधार में लापरवाही पर मुख्य अभियंता नाराज, 2 JE को लगाई फटकार

रीवा: राजस्व वसूली-बिल सुधार में लापरवाही पर मुख्य अभियंता नाराज, 2 JE को लगाई फटकार

 

विद्युत विभाग रीवा क्षेत्र की मुख्य अभियंता प्रमा पांडे ने रविवार को पूर्व संभाग रीवा कार्यालय में राजस्व वसूली एवं सप्लाई व्यवस्था की समीक्षा बैठक ली।बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों को राजस्व वसूली के लक्ष्य पूरे करने, कलेक्शन एफिशिएंसी बढ़ाने, लाइन लॉस कम करने, बिलिंग एफिशिएंसी सुधारने और एरियर्स कम करने के निर्देश दिए। 

बदराव और गुढ़ वितरण केंद्रों में राजस्व वसूली कम होने तथा बिल सुधार में देरी पर मुख्य अभियंता ने नाराजगी जताई। कनिष्ठ अभियंता कुंदन कुमार एवं आर.एस. पाठक को गलत बिलों में सुधार न करने और राजस्व वसूली में शिथिलता पर कड़ी फटकार लगाई।दिए गए प्रमुख निर्देश सीएम हेल्पलाइन रायपुर वितरण केंद्र में 100 दिन से लंबित शिकायतें 3 दिन में निराकृत कर बंद करें।मीटर रिप्लेसमेंट: खराब मीटर बदलने एरिया स्टोर सतना से मीटर ड्रा करें। AE एम.एम. पांडेय एवं अंशुल नारायण को जिम्मेदारी सौंपी।ट्रिपिंग: ट्रिपिंग कम करने हेतु मेंटेनेंस कार्य शीघ्र पूर्ण करें।पंचनामा-नए कनेक्शन: गंगेव में पंचनामा धीमा होने पर JE पुष्पेंद्र कुशवाहाको फटकार। लंबित नए कनेक्शन तुरंत जारी करें।

राजस्व कुर्की कार्रवाई तेज कर वर्क प्लान के अनुसार वसूली करें बैठक में 

कार्यपालन अभियंता पंकज शुक्ला, सुशील यादव सहित सभी AE, JE उपस्थित रहे। कार्यपालन अभियंता सुशील यादव ने लक्ष्य प्राप्त करने कंपनी के निर्देशों का पालन करने को कहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!