E-Paperमैहर समाचार

रामनगर जनपद में समीक्षा बैठक, पीएम आवास सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर हुई चर्चा

रामनगर जनपद में समीक्षा बैठक, पीएम आवास सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर हुई चर्चा

 

मैहर कलेक्टर विदिशा मुखर्जी के निर्देशन में रामनगर जनपद कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिला पंचायत सीईओ शैलेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक के दौरान योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, समय पर कार्य पूर्ण करने और पात्र हितग्राहियों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया। जिला पंचायत सीईओ ने अधिकारियों और कर्मचारियों से योजनाओं के प्रभावी संचालन, आपसी समन्वय और नियमित मॉनिटरिंग के साथ कार्य करने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता सामने आती है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जनपद सीईओ भारती दीक्षित सहित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और अपने अपने कामों की प्रगति से अवगत कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!