E-Paperमैहर समाचार

मैहर में रसूख पर भारी पड़ी मजिस्ट्रेट चेकिंग’ हूटर शाहबानो की हेकड़ी निकली, काली फिल्म के साथ पदनामों की प्लेट भी उतरवाई। हुआ जुर्माना

मैहर में रसूख पर भारी पड़ी मजिस्ट्रेट चेकिंग’ हूटर शाहबानो की हेकड़ी निकली, काली फिल्म के साथ पदनामों की प्लेट भी उतरवाई। हुआ जुर्माना।

मैहर। सड़क पर हूटर बजाकर और नियमों को ताक पर रखकर रौब झाड़ने वालों पर आखिरकार प्रशासन का डंडा चल गया। मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान के दौरान कई ऐसे वाहन पकड़े गए जिनमें नियमों के विपरीत हूटर, काली फिल्म और नंबर प्लेट के ऊपर विभिन्न पदों की नेम प्लेट लगी हुई थीं।

जांच शुरू होते ही कई वाहन चालकों के चेहरे का रंग उड़ गया। प्रशासन ने एक-एक वाहन की बारीकी से जांच की और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर मौके पर ही चालान काटे। अवैध हूटर उतरवाए गए, काली फिल्म हटवाई गई और नंबर प्लेट पर लगी अनधिकृत नेम प्लेट भी निकलवा दी गई।

प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से सड़क पर रसूख का प्रदर्शन करने वालों में हड़कंप मच गया। संदेश साफ था—सड़क पर कानून का राज चलेगा, रसूख का नहीं।

सूत्रों के अनुसार, अभियान के दौरान कई प्रभावशाली लोगों के वाहन भी जांच के दायरे में आए। अधिकारियों ने साफ कर दिया कि नियम सभी के लिए समान हैं और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। एक नेताजी की लू मैहर में कुछ दिन पहले ही प्रभारी मंत्री राधा सिंह ने एक बड़े कार्यक्रम के दौरान उतारी थी। 

 

हूटर के 4 चालान, ब्लैक फिल्म के  5 चालान, पदनाम वाले बोर्ड के 5  चालान,  नंबर प्लेट(HSRP) के 13 चालान, कुल 27 चालान एवं कुल जुर्माना 24,000    रूपये किया गया साथ ही  माननीय मजिस्ट्रेट महोदय द्वारा चालान रसीद काटते  हुए सभी को भविष्य में इस प्रकार की गलती ना दोहराने की समझाईश दी गयी

 

अब देखना यह होगा कि कार्रवाई का यह अभियान केवल एक दिन तक सीमित रहता है या फिर सड़क पर नियम तोड़कर रौब झाड़ने वालों के खिलाफ आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहता है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!