E-Paperमध्य प्रदेशलोकल न्यूज़

जिले के 26 बालक एवं बालिका छात्रावासों में निरीक्षण हेतु अधिकारियों की लगी ड्यूटी

कलेक्‍टर श्री तिवारी ने अधिकारियों को समयसीमा में निरीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्‍तुत करने के दिये निर्देश

जिले के 26 बालक एवं बालिका छात्रावासों में निरीक्षण हेतु अधिकारियों की लगी ड्यूटी

 

कलेक्‍टर श्री तिवारी ने अधिकारियों को समयसीमा में निरीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्‍तुत करने के दिये निर्देश

 

कटनी – जिला शिक्षा केन्द्र, जिला शिक्षा अधिकारी (रमसा) एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अंतर्गत जिले में संचालित 26 बालक एवं बालिका छात्रावासों में संचालन व्यवस्था, संसाधनों के रखरखाव, सुरक्षा, भोजन की गुणवत्ता तथा शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सहित सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने हेतु कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने विकासखंडवार अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की है। साथ ही सभी अधिकारियों को निर्धारित प्रारूप में निरीक्षण कर प्रतिवेदन जिला शिक्षा केन्द्र कटनी में अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये हैं।

 

          जारी आदेश के अनुसार कटनी विकासखंड में जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस बालिका छात्रावास हरदुआ एवं बालक छात्रावास रॉबर्ट लाइन माधवनगर, नगर निगम आयुक्‍त सुश्री तपस्या परिहार को नेताजी सुभाष चन्‍द्र बोस बालक छात्रावास कनकने तथा सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास प्रेमनगर, अतिरिक्‍त मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी श्री अनुराग मोदी को कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास पहाड़ी, कार्यपालन यंत्री हाउसिंग बोर्ड श्री पवन मरकाम को बालिका छात्रावास कटनी (रमसा), एसडीएम कटनी श्री प्रमोद चतुर्वेदी को शासकीय उत्कृष्ट बालिका छात्रावास कटनी, अधीक्षण यंत्री ऊर्जा विभाग श्री डी.एन. चौकीकर को शासकीय उत्कृष्ट बालक छात्रावास कटनी, तहसीलदार कटनी नगर श्री अजीत कुमार तिवारी को पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास बरगवां तथा जनपद पंचायत कटनी के सीईओ श्री प्रदीप सिंह को पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास खिरहनी का निरीक्षण सौंपा गया है।

 

          इसी प्रकार विजयराघवगढ़ विकासखंड में जिला आपूर्ति अधिकारी श्री रविकांत ठाकुर को कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास विजयराघवगढ़, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अब्दुल गफ्फार को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस बालिका छात्रावास भैंसवाही, जिला आबकारी अधिकारी सुश्री विभा मरकाम को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस बालिका छात्रावास बरहटा तथा एसडीएम विजयराघवगढ़ श्री विवेक गुप्ता को बालिका छात्रावास विजयराघवगढ़ (रमसा) की जिम्मेदारी दी गई है।

 

          वहीं बड़वारा विकासखंड में श्री के.एल. शर्मा को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस बालिका छात्रावास खितौली एवं संभागी यंत्री पीआईयू श्री उदल सिंह उईके को कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास भुडसा का निरीक्षण सौंपा गया है।

 

जबकि ढीमरखेड़ा विकासखंड में सहायक आयुक्‍त सहकारिता श्री राजयश वर्धन कुरील को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस बालिका छात्रावास पानउमरिया, तहसीलदार ढ़ीमरखेड़ा श्री नितिन कुमार पटेल को कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास सिलौंडी तथा एसडीम ढ़ीमरखेड़ा श्रीमती निधि सिंह गोहल को बालिका छात्रावास ढीमरखेड़ा (रमसा) का निरीक्षण करना होगा।

 

          इसी तरह बहोरीबंद विकासखंड में ईई पीडब्‍ल्यूडी श्रीमती शारदा सिंह को कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास स्लीमनाबाद, सीएमएचओ डॉ. राज सिंह ठाकुर को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस बालिका छात्रावास बाकल तथा एसडीएम बहोरीबंद श्री प्रदीप मिश्रा को बालिका छात्रावास बहोरीबंद (रमसा) का निरीक्षण सौंपा गया है।

 

          इसके अलावा रीठी विकासखंड में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री संजय गुप्ता को कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास रीठी, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन श्री प्रलेश बम्‍हनिया को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस बालिका छात्रावास बड़गांव तथा कार्यपालन यंत्री श्री पवन गुप्ता को बालिका छात्रावास रीठी (रमसा) का निरीक्षण का दायित्‍व दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!