साहित्य प्रतियोगिता

शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में “विकसित भारत–विकसित मध्यप्रदेश” विषय पर सेमिनार आयोजित

शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में “विकसित भारत–विकसित मध्यप्रदेश” विषय पर सेमिनार आयोजित

 

कटनी – प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “विकसित भारत–विकसित मध्यप्रदेश” विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक सेमिनार एवं पीपीटी प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेमिनार का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में अकादमिक समझ, शोध अभिरुचि एवं प्रस्तुतीकरण कौशल का विकास करना रहा।

 

          कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बाजपेई के मार्गदर्शक उद्बोधन से हुआ। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि विकसित भारत की संकल्पना में शिक्षा एवं अर्थशास्त्र की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों को विश्लेषणात्मक सोच एवं शोधपरक दृष्टिकोण अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

 

          इस अवसर पर अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार त्रिपाठी सहित विभाग के प्राध्यापकगण —प्रो अजय कुमार कुररिया, प्रियंका गुप्ता, डॉ. अपेक्षा मिश्रा और डॉ. रामसहोदर साकेत मंचासीन रहे। मंच संचालन का दायित्व प्रो. अजय कुमार कुररिया द्वारा कुशलतापूर्वक निभाया गया।

 

          विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार त्रिपाठी ने सेमिनार के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप इस प्रकार के शैक्षणिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होते हैं तथा उनमें विषयगत समझ के साथ आत्मविश्वास भी विकसित करते हैं।

 

          सेमिनार के मुख्य सत्र में विद्यार्थियों द्वारा विषय से संबंधित पीपीटी प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें विकसित भारत एवं विकसित मध्यप्रदेश की आर्थिक संभावनाओं, सरकारी नीतियों एवं समकालीन चुनौतियों पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए गए। प्रस्तुतियों के पश्चात आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

 

          कार्यक्रम के समापन अवसर पर मंच संचालनकर्ता द्वारा सभी अतिथियों, प्राध्यापकगण एवं एम.ए. प्रथम सेमेस्टर और तृतीय सेमेस्टर के प्रतिभागी विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। अंत में सेमिनार को ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायी एवं सफल बताते हुए कार्यक्रम का औपचारिक समापन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!