लोकल न्यूज़

कलेक्‍टर श्री तिवारी ने जनसुनवाई में सुनीं130 आवेदकों की समस्‍यायें, अधिकारियों को दिये त्वरित निराकरण के निर्देश

 

कलेक्‍टर श्री तिवारी ने जनसुनवाई में सुनीं130 आवेदकों की समस्‍यायें, अधिकारियों को दिये त्वरित निराकरण के निर्देश

 

कटनी – कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में यहां पहुंचे 130 आवेदकों की समस्यायें व शिकायते सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिये।

 

          इस दौरान अपर कलेक्टर श्री नीलाम्बर मिश्रा, संयुक्‍त कलेक्‍टर जितेन्‍द्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर द्वय विंकी सिंहमारे उईके और ज्योति लिल्हारे एवं एसडीएम कटनी श्री प्रमोद चतुर्वेदी मौजूद रहें।

 

अनुग्रह राशि दिलायें

 

          जनसुनवाई के दौरान ग्राम कौडि़या तहसील स्‍लीमनाबाद निवासी ममता शुक्‍ला ने आवेदन देते हुये बताया कि मेरे पिता ओमप्रकाश शुक्‍ला की मृत्‍यु हार्ट अटैक से हो गई थी। संबल योजना के अंतर्गत अनुग्रह राशि हेतु मैंने सभी दस्तावेज जमा कर दिये हैं। परंतु, मेरी माताजी को अभी तक अनुग्रह राशि प्राप्‍त नहीं हुई है। इस पर कलेक्‍टर श्री तिवारी ने जिला श्रम अधिकारी को पात्रतानुसार योजना का लाभ दिलाये जाने के निर्देश दिए।

 

एनपीएस की मिसिंग राशि दिलायें

 

          जनसुनवाई में कुशल सिंह चौहान ने अपनी शिकायत में बताया कि मैं सेवानिवृत शिक्षक हूँ। मैं 31 अक्‍टूबर 2024 को शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल बरही में उच्च माध्यमिक शिक्षक के पद से सेवानिवृत्त हो चुका हूं। मेरे वेतन से 34 माह की राशि एनपीएस खाते हेतु काटी गई परंतु अभी तक यह राशि मेरे एनपीएस खाते में जमा नहीं हुई है। इसकी शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी के पास करने के बावजूद अभी तक कोई निराकरण नहीं हो सका है। इस पर कलेक्‍टर श्री तिवारी ने जिला शिक्षा अधिकारी को शिकायत के निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये।

 

खराब ट्रांसफार्मर बदलवायें

 

बिलहरी के किसानों ने खराब ट्रांसफार्मर की शि‍कायत करते हुये बताया कि बिलहरी आवास कालोनी का ट्रांसफार्मर एक माह पूर्व खराब हो गया है। बिजली न मिलने के कारण फसलो में पानी नहीं लग पा रहा है, जिससे फसल सूख रही है। इसलिये जल्द से जल्द ट्रान्सफार्मर बदलवाया जाये जिससे हमें इस गम्भीर परेशानी से निजात मिल सके। इस पर कलेक्‍टर श्री तिवारी ने बिजली विभाग को ट्रांसफार्मर बदलवाने के निर्देश दिये।

 

पीएम आवास दिलायें

 

जनसुनवाई में सोहन लाल शर्मा ने अपना आवेदन देते हुये कहा कि मैं और मेरी पत्‍नी दोनों विकलांग है। हमारे दो बच्‍चे हैं। हमारा परिवार रोशन नगर में किराये के मकान में रहता है। मुझे पीएम आवास दिलवा दीजिये। इस पर कलेक्‍टर श्री तिवारी ने नगर निगम आयुक्‍त को पात्रतानुसार आवास दिलाने के निर्देश दिये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!