देश

उन्नाव में पर तांडव करने वाले कोतवाल समेत पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड

 

उन्नाव में पर तांडव करने वाले कोतवाल समेत पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड

 

उन्नाव में पर तांडव करने वाले कोतवाल समेत पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड

 

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में अवैध शराब की शिकायत पर ढाबे पर पहुंची पुलिस टीम ने ढाबा संचालक अवधेश कटियार और उनके परिवार के साथ मारपीट, गाली-गलौज और तोड़फोड़ की। इस मामले में पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने कोतवाल अनुराग सिंह समेत पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। कार्रवाई मेडिकल जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई।

 

 

मामला मुर्तजापुर गांव का है, जहां हरदोई-उन्नाव मार्ग पर आगरा एक्सप्रेस-वे के पास अवधेश कटियार का ढाबा स्थित है। आरोप है कि 6 दिसंबर की देर रात कोतवाल अनुराग सिंह के नेतृत्व में गंज मुरादाबाद पुलिस चौकी इंचार्ज सतीश द्विवेदी, बांगरमऊ पुलिस चौकी इंचार्ज अजय यादव, उप निरीक्षक वीरेंद्र विक्रम सिंह, आरक्षी दीपक और गोविंद सहित अन्य पुलिसकर्मी ढाबे पर पहुंचे।

 

पुलिसकर्मियों ने ढाबा खुला देखकर गाली-गलौज शुरू की और कथित तौर पर अवधेश कटियार और उनके परिवार पर हमला किया। आरोप है कि पुलिस ने ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया। चार लोगों सहित परिवार के अन्य सदस्यों को कोतवाली ले जाकर बेरहमी से पीटा गया, जिससे गंभीर चोटें आईं।

 

पीड़ित अवधेश कटियार ने घटना के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। गंभीरता को देखते हुए डीएम गौरांग राठी ने मेडिकल जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की थी। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर एसपी जयप्रकाश सिंह ने आरोपी कोतवाल और चौकी इंचार्ज सहित कुल पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।

 

एसपी ने कहा कि कानून हाथ में लेने वाले किसी भी पुलिसकर्मी को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!