लोकल न्यूज़

बरही पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत दो अपहृत बालिकाओं को गुजरात में अहमदाबाद एवं कर्नाटक में बीदर से किया दस्तयाब।

 

दिनांक 20/11/2025

 

बरही पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत दो अपहृत बालिकाओं को गुजरात में अहमदाबाद एवं कर्नाटक में बीदर से किया दस्तयाब।

 

पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे “ विशेष ऑपरेशन मुस्कान ” के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा जी द्वारा अपहृत बालक / बालिकाओ की दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष डेहरिया एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी महोदय विजयराघवगढ श्री वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी बरही शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में दो टीमें गठित की गई ।दोनों टीमो द्वारा थाना बरही के 

1. अप. क्र. 638/2025 धारा 137(2) बी. एन. एस. 

    2. अप. क्र . 680/2025 धारा 137(2) बी. एन .एस.

के मामले की अपर्हत बालिकाओं को जिला अहमदाबाद में बकरोल थाना रूलर गुजरात एवं जिला बीदर कर्नाटक में ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत दस्तयाब किया गया है । दस्तयाबी उपरांत अपर्हत बालिकाओ को उनके परिजनो के सुपुर्द किया गया । बालिका को पाकर परिजनों के चेहरे पर आई मुस्कान।

भूमिका – इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी बरही शैलेन्द्र सिंह यादव , उप निरीक्षक शैलेंद्र सिंह सेंगर,सउनि दिनेश सिंह बघेल, प्र आर 02 उदय पाल सिंह ,आर. 363 पूरन सिंह की मुख्य भूमिका रही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!