लोकल न्यूज़

कटनी। खिरहनी फाटक क्षेत्र में स्थित निखिल निषाद की कागज़ डिस्पोज़ल फैक्ट्री में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया।

 

कटनी। खिरहनी फाटक क्षेत्र में स्थित निखिल निषाद की कागज़ डिस्पोज़ल फैक्ट्री में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। फैक्ट्री से धुआँ उठता देख आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और खिरहनी चौकी पुलिस को सूचना दी।

 

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और खिरहनी चौकी पुलिस मौके पर पहुँची और फायरमैनों ने कड़ी मेहनत कर आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा देने से फैक्ट्री में बड़ा नुकसान होने से बच गया।

 

स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और फायर ब्रिगेड टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!