राजनीति

अखिल भारतीय हिन्द क्रान्ति पार्टी में नई नियुक्ति — विवेक पाठक बने प्रदेश युवा संगठन कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष

 

 

 

अखिल भारतीय हिन्द क्रान्ति पार्टी में नई नियुक्ति — विवेक पाठक बने प्रदेश युवा संगठन कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष

भोपाल/सतना/कटनी।
अखिल भारतीय हिन्द क्रान्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश त्रिपाठी के आदेशानुसार एवं प्रदेश अध्यक्ष (मध्यप्रदेश) पन्नालाल त्रिपाठी की अनुशंसा पर विवेक पाठक ‘भाई कटनी’ को पार्टी का प्रदेश युवा संगठन कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर पार्टी कार्यालय कटनी में एक संक्षिप्त गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश त्रिपाठी ने विवेक पाठक को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस मौके पर बिहार के चुनाव प्रभारी राजकुमार बक्शी, प्रदेश महिला सचिव अर्चना सिंह, तथा अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश त्रिपाठी ने कहा कि —

> “पार्टी को सशक्त और जन-समर्थक बनाने के लिए युवाओं और समाजसेवियों की भूमिका अहम है। हमें विश्वास है कि विवेक पाठक अपने अनुभव और सक्रियता से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगे।”

नवनियुक्त प्रदेश युवा संगठन कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष विवेक पाठक ने इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे मीडिया के माध्यम से संगठन के कार्यों और जनहित की नीतियों व विचारधाराओं को अधिक पारदर्शिता और प्रभाव के साथ जनता तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पमालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दीं और पार्टी के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!