क्राइम

कटनी: स्कूल में छात्रा से दरिंदगी, पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंची 15 वर्षीय नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म

कटनी: स्कूल में छात्रा से दरिंदगी, पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंची 15 वर्षीय नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म

 

कटनी: शहर के एनकेजे थाना अंतर्गत जागृति कॉलोनी इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। एक 15 वर्षीय स्कूली छात्रा, जिसे परिजन पेट दर्द की शिकायत होने पर निजी अस्पताल ले गए थे, वहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया। इस खुलासे के बाद हड़कंप मच गया और स्कूल परिसर में सुरक्षा और अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

सोमवार की देर रात जब नाबालिग छात्रा को पेट में तेज दर्द हुआ, तो परिजन उसे आनन-फानन में एक निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि छात्रा गर्भवती है और डिलीवरी का समय आ गया है। इस सूचना ने परिजनों के पैरों तले जमीन खिसका दी। अस्पताल में नाबालिग की डिलीवरी होने के बाद मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, जिसके बाद छात्रा को जिला अस्पताल के प्रसूति वार्ड में शिफ्ट किया गया।

 

सूचना मिलते ही सीएसपी नेहा पच्चीसिया और एनकेजे पुलिस की टीम जिला अस्पताल पहुंची। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक पूछताछ में पीड़िता ने जो बताया वह चौंकाने वाला था:

 

छात्रा ने बताया कि जिस स्कूल में वह पहले पढ़ती थी, वहां के तीन छात्रों ने मास्क लगाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।

 

 डर और लोकलाज के कारण छात्रा ने यह बात किसी को नहीं बताई।

 

 हैरानी की बात यह है कि इस पूरी घटना और गर्भावस्था से परिजन भी पूरी तरह अनजान थे।

सीएसपी नेहा पच्चीसिया ने मीडिया को बताया कि छात्रा और उसके परिजनों के बयानों के आधार पर एनकेजे थाने में मामला पंजीकृत किया जा रहा है। आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने स्कूल प्रबंधन से भी संपर्क साधा है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!