लोकल न्यूज़

कटनी जिले में सलीमनाबाद के ग्राम लीगरी में अवैध प्लाटिंग का खेल, भू-माफिया बेखौफ – प्रशासन मौन

कटनी जिले में सलीमनाबाद के ग्राम लीगरी में अवैध प्लाटिंग का खेल, भू-माफिया बेखौफ – प्रशासन मौन

कटनी जिले में सलीमनाबाद के ग्राम लीगरी में अवैध प्लाटिंग का खेल, भू-माफिया बेखौफ – प्रशासन मौन

कटनी। जिले की तहसील सलीमनाबाद अंतर्गत ग्राम लीगरी में इन दिनों अवैध प्लाटिंग का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। सूत्रों के अनुसार क्षेत्र में बिना शासकीय अनुमति और बिना टैक्स जमा किए भू-माफिया खुलेआम प्लाट काटकर बेच रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस अवैध कारोबार से लाखों रुपये की कमाई की जा रही है, जबकि शासन को भारी राजस्व नुकसान उठाना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना डायवर्सन, बिना टाउन एंड कंट्री प्लानिंग की स्वीकृति और बिना आवश्यक राजस्व औपचारिकताओं के जमीनों की प्लाटिंग कर धड़ल्ले से बिक्री की जा रही है। इससे न केवल शासन को कर चोरी का नुकसान हो रहा है, बल्कि भविष्य में प्लॉट खरीदने वाले लोगों को भी कानूनी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
ग्रामीणों का कहना है कि जिले में कई स्थानों पर अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई है, लेकिन ग्राम लीगरी के मामले में अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इससे भू-माफियाओं के हौसले बुलंद हैं और वे खुलेआम प्रशासन को चुनौती देते नजर आ रहे हैं।
जनता की मांग है कि जिला प्रशासन तत्काल जांच कर अवैध प्लाटिंग पर रोक लगाए, राजस्व की वसूली सुनिश्चित करे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। लोगों ने यह भी मांग की है कि यदि प्लाटिंग अवैध पाई जाती है तो मध्यप्रदेश सरकार के नियमों के तहत बुलडोजर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार शासन को नुकसान पहुंचाने का साहस न कर सके।
अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस मामले में कब तक कार्रवाई करता है और शासन को हो रहे राजस्व नुकसान पर कब लगाम लगती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!