यूपी : हैरान करने वाला मामला सामने आया है.महिला शिक्षक ने आरोप लगाया कि डॉक्टर पति शारीरिक रूप से अक्षम है.आरोप है कि शादी के 20 दिन तक ससुराल में रहने के दौरान पति ने कभी शारीरिक संबंध नहीं बनाए.शिक्षिका ने प्राथमिकी दर्ज कराई है

यूपी : हैरान करने वाला मामला सामने आया है.महिला शिक्षक ने आरोप लगाया कि डॉक्टर पति शारीरिक रूप से अक्षम है.आरोप है कि शादी के 20 दिन तक ससुराल में रहने के दौरान पति ने कभी शारीरिक संबंध नहीं बनाए.शिक्षिका ने प्राथमिकी दर्ज कराई है.
गोरखपुर के गोरखनाथ थाना इलाके की 31 वर्षीय महिला ने अपने पति और ससुर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं.महिला शहर के एक फेमस इंटर कॉलेज में टीचर हैं.आरोप है कि डॉक्टर पति शारीरिक रूप से अक्षम है.मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
महिला का कहना है कि उनकी शादी शाहपुर क्षेत्र के एक दंत चिकित्सक से दो माह पहले हुई थी.आरोप है कि शादी के 20 दिन तक ससुराल में रहने के दौरान पति ने कभी शारीरिक संबंध नहीं बनाए.जब उन्होंने कारण पूछा तो पति ने बताया कि वह शारीरिक रूप से संबंध बनाने में सक्षम नहीं हैं.
इस बात की जानकारी महिला ने मायके में दी. इसके बाद उसके पिता ससुराल आए और वह मायके चली गईं.महिला ने आरोप लगाया कि पति ने इसके बाद फेसबुक पर फेक आईडी बनाकर उनकी दो बहनों और परिवार के बारे में अभद्र टिप्पणी की.
महिला की तहरीर पर गोरखनाथ थाने में रविवार शाम आरोपी डॉक्टर पति और उनके पिता के खिलाफ आईटी एक्ट समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली.थाना प्रभारी शशि भूषण राय ने बताया कि सोशल मीडिया पर डाले गए मैसेज की जांच की जा रही है.मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.
