लोकल न्यूज़

 “संकल्प से समाधान अभियान

 “संकल्प से समाधान अभियान”

 

शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ दिलानें नागरिकों से लिये जा रहे आवेदन

 

कटनी – शासन के समस्त विभागों द्वारा संचालित योजनाओं और सेवाओं का पूरा लाभ प्रत्‍येक पात्र हितग्राही तक समय-सीमा में पहुंचाने के लिए कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों, तहसील एवं जिला स्तर पर “संकल्प से समाधान अभियान” चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत प्रथम चरण में लोगों से आवेदन पत्र संकलित किये जा रहे हैं।

 

इस अभियान के माध्‍यम से विभिन्‍न विभागों की 106 हितग्राहीमूलक योजनाओं एवं उन योजनाओं में जिनके लक्ष्य निर्धारित हैं, के लक्ष्य अनुरूप लाभ एवं शासन द्वारा प्रदाय की जा रही सेवाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन किया जाएगा।

 

15 फरवरी तक लिये जायेंगे आवेदन

 

          “संकल्प से समाधान अभियान” का प्रथम चरण 12 जनवरी 2026 से शुरू हो चुका है और यह 15 फरवरी तक चलेगा। इस चरण में आवेदन प्राप्त करने की कार्यवाही की जा रही है। इसके लिये प्रत्येक ग्राम पंचायत और नगरीय निकायों में वार्ड स्तरीय समिति बनाई गई है। जिसमें ग्राम और नगरीय वार्ड स्तर के अधिकारी और कर्मचारी जैसे पटवारी, पंचायत सचिव, वार्ड प्रभारी, रोजगार सहायक, आरएईओ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, हेल्थ वर्कर आदि सम्मिलित रहेंगे।

 

          पंचायत व नगरीय वार्ड स्तर पर आवेदन व शिकायतों के एकत्रीकरण के लिए दल गठित किया गया है। जिसके लिये नोडल अधिकारी की नियुक्ति संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वारा की गई है।

 

          यह दल शासन की विभिन्न योजनाओं व सेवाओं से संबंधित आवेदन व शिकायतों को घर-घर जाकर या शिविर लगाकर एकत्रित करेगा तथा इस टीम के नोडल अधिकारी अपने लॉगिन से सभी आवेदनों को पोर्टल पर दर्ज करेंगे।

 

          पोर्टल पर दर्ज करने के उपरांत सभी आवेदनों को क्लस्टर या जोन लेवल अधिकारी के पास जमा किया जाएगा और क्लस्टर या जोन लेवल अधिकारी आवेदनों को विभागवार संबंधित अधिकारियों को निराकरण हेतु प्रेषित कर निराकरण की स्थिति प्राप्त करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!