मध्य प्रदेश

पेट दर्द, दस्त या बुखार हो तो तुरंत लें चिकित्सकीय परामर्श- सीएमएचओ

पेट दर्द, दस्त या बुखार हो तो तुरंत लें चिकित्सकीय परामर्श- सीएमएचओ

—-

सीएमएचओ ने जल जनित रोगो से बचाव हेतु जनमानस से की अपील

—-

 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा ने जिले के नागरिको से जल जनित रोगो से बचाव की अपील करते हुए कहा कि यदि पेट में दर्द, उल्टी, दस्त या बुखार होतो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क कर चिकित्सकीय परामर्श लें। 

 

   उन्होंने कहा कि पीने के पानी को कम से कम 10-15 मिनट तक उबालें या फिल्टर का उपयोग करें या पानी में क्लोरीन की गोली का उपयोग करें (500एमजी क्लोरीन की एक गोली 20 लीटर अथवा 1 बाल्टी पानी में मिलाएं), खाना खाने से पहले और शौच के बाद साबुन और पानी से हाथ अच्छी तरह धोए, हमेशा ताज़ा बना हुआ और गर्म खाना ही खाएं। भोजन को हमेशा ढककर रखें, चिकित्सक की सलाह पर दी गयी दवाई का उपयोग पूर्ण उपचार अवधि तक करें। 

 

     उन्होंने कहा कि नदी, तालाब या खुले कुओं का पानी सीधे न पिंए, बाजार मंे बिकने वाले खुले और पहले से कटे हुए फल या सब्जियां न खांए, खुले में बिकने वाला खाना, बासी या अशुद्ध खाना खाने से बचें, पीने के पानी के स्त्रोतो के आसपास गंदगी या कुड़ा न फैलाएं एवं अनुचित दवाओ का उपयोग न करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!