देश

नशे में धुत बोलेरो चालक ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर, सीट बेल्ट से बची डीएसपी और एएसआई की जान

नशे में धुत बोलेरो चालक ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर, सीट बेल्ट से बची डीएसपी और एएसआई की जान

चाँद थाना क्षेत्र के कुलबेहर नदी पुल पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। स्कूली बच्चों को छोड़कर लौट रहा एक बोलेरो चालक शराब के नशे में तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था। इसी दौरान उसने नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रहे पुलिस वाहन को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो चालक शाहपुरा का निवासी है और हादसे के समय पूरी तरह नशे में था। पुल पर तेज गति के कारण वाहन असंतुलित हुआ और पुलिस की गाड़ी से सीधे जा भिड़ा। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

पुलिस वाहन में डीएसपी ललित बैरागी और एएसआई वैरागी सवार थे। दोनों अधिकारियों ने सीट बेल्ट लगा रखी थी, जिससे एयरबैग के साथ मिलकर उन्हें गंभीर चोटों से बचा लिया। बोलेरो चालक को भी मामूली चोटें आई हैं, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में आक्रोश देखा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि जो व्यक्ति बच्चों को स्कूल छोड़ने का काम करता है, उसका नशे में वाहन चलाना बेहद खतरनाक है। यदि यह हादसा बच्चों को ले जाते समय होता, तो परिणाम बेहद गंभीर हो सकते थे।

पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटाकर यातायात बहाल कराया। आरोपी चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी मेडिकल जांच कराई जा रही है। पुलिस प्रशासन ने ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों में सख्ती बढ़ाने के संकेत भी दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!