कोबरा का लिया आशीर्वाद’, मकर संक्रांति पर भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी का दिखा अनोखा अंदाज

कोबरा का लिया आशीर्वाद’, मकर संक्रांति पर भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी का दिखा अनोखा अंदाज
भोजपुरी सिनेमा की ‘सोशल मीडिया क्वीन’ काजल राघवानी अपने बेबाक अंदाज और फैंस के साथ हर पल साझा करने के लिए जानी जाती हैं। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर जहां पूरी दुनिया पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगा रही थी, वहीं काजल ने कुछ ऐसा किया जिसने उनके प्रशंसकों के रोंगटे खड़े कर दिए। अभिनेत्री ने बनारस के घाटों से एक ऐसा वीडियो साझा किया है, जिसमें वह एक विशाल कोबरा सांप के साथ बेहद सहजता से खेलती नजर आ रही हैं।काजल राघवानी मकर संक्रांति मनाने के लिए अपनी मां के साथ धर्मनगरी बनारस पहुंचीं। वहां उन्होंने अस्सी घाट पर बोटिंग का आनंद लिया और काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा के दर्शन किए। लेकिन इस यात्रा का सबसे चौंकाने वाला हिस्सा वह वीडियो रहा, जिसमें एक खतरनाक कोबरा उनके हाथों पर रेंगता दिख रहा है। काजल बिना किसी डर के उस जहरीले सांप को सहलाती और आशीर्वाद लेती नजर आईं, जिसे देखकर उनके फैंस हैरान हैं।




