मध्य प्रदेश

जबलपुर/कटनी। केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा का तीन दिवसीय प्रवास पर गुरूवार 22 जनवरी को जबलपुर आगमन होगा

जबलपुर/कटनी। केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा का तीन दिवसीय प्रवास पर गुरूवार 22 जनवरी को जबलपुर आगमन होगा।

 

श्री नड्डा गुरूवार की शाम 5 बजे नई दिल्‍ली से वायुयान द्वारा जबलपुर आयेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्‍द्रीय मंत्री श्री नड्डा डुमना एयरपोर्ट से शाम 5.30 बजे लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह के साउथ सिविल लाईन स्थित निवास पहुंचेंगे तथा यहां से शाम 6.30 बजे मदन महल थाना के समीप स्थित सांसद श्री आशीष दुबे के कार्यालय के लिए रवाना होंगे।

 

सांसद कार्यालय से आप शाम 7.40 बजे सुभाषचंद्र बेनर्जी मार्ग सिविल लाईन पचपेढी़ स्थित पूर्व सांसद श्रीमती जयश्री बेनर्जी के निवास के लिए प्रस्‍थान करेंगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे।

केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्री शुक्रवार 23 जनवरी को सिविल लाईन पचपेढी़ से सुबह 10.50 बजे सि‍टी बंगाली क्‍लब पहुंचेंगे तथा यहां सिद्धी वाला बोस लाइब्रेरी एसोसिएशन के शताब्‍दी वर्ष समारोह में शामिल होंगे। श्री नड्डा दोपहर 12.30 बजे सिटी बंगाली क्‍लब से डुमना एयरपोर्ट प्रस्‍थान करेंगे तथा दोपहर 1 बजे डुमना एयपोर्ट से हेलीकॉप्‍टर द्वारा कटनी रवाना होंगे।

कटनी में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्री का शाम 4.50 बजे डुमना एयरपोर्ट जबलपुर आगमन होगा। वे डुमना एयरपोर्ट से शाम 5.45 बजे गौरीघाट पहुंचेंगे तथा यहां नर्मदा महाआरती में शामिल होंगे। श्री नड्डा गौरीघाट से शाम 7 बजे सिविल लाईन पचपेढ़ी रवाना होंगे तथा यहां रात्रि विश्राम के बाद शनिवार 24 जनवरी को दोपहर 1.10 बजे साउथ सिविल लाईन पचपेढी़ से डुमना एयरपोर्ट प्रस्‍थान करेंगे और दोपहर 2 बजे डुमना एयरपोर्ट से विमान द्वारा नई दिल्‍ली रवाना होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!