मध्य प्रदेश

दमयंती व्याख्यान माला “यादों में दमोह” 30 जनवरी 2026 को

दमयंती व्याख्यान माला “यादों में दमोह” 30 जनवरी 2026 को

 

 

            कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा हमें यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि दमयंती व्याख्यान माला कार्यक्रम के अंतर्गत “यादों में दमोह” विषय पर एक विशेष व्याख्यान माला 30 जनवरी 2026 को सायं 04 बजे ऑडिटोरियम प्रधानमंत्री श्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस दमोह में आयोजन किया जा रहा है। इस गरिमामयी अवसर पर हमारे बीच मुख्य वक्ता के रूप में श्री एस. एन. मिश्रा आई ए एस अध्यक्ष – मध्य प्रदेश राज्य पुनर्गठन आयोग (पूर्व अपर मुख्य सचिव तथा वर्ष 1998 में दमोह के कलेक्टर रहे) अपनी स्मृतियों, अनुभवों एवं प्रशासनिक यात्रा से जुड़े विचार साझा करेंगे।

 

            उन्होंने कहा यह व्याख्यान न केवल दमोह के अतीत को स्मरण करने का अवसर प्रदान करेगा, बल्कि नगर के सामाजिक-प्रशासनिक विकास की झलक भी प्रस्तुत करेगा। उन्होंने आप सभी से विनम्र अनुरोध किया है, इस विचारोत्तेजक एवं स्मृतिपूर्ण कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति देकर आयोजन की शोभा बढ़ाएँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!