बड़वारा पुलिस की सराहनीय पहल, 25 गुमशुदा मोबाइल लौटे—लौटी लोगों के चेहरों पर मुस्कान साइबर सेल की मदद से मिली बड़ी सफलता, लाखों के मोबाइल सम्मानपूर्वक सौंपे

बड़वारा पुलिस की सराहनीय पहल, 25 गुमशुदा मोबाइल लौटे—लौटी लोगों के चेहरों पर मुस्कान साइबर सेल की मदद से मिली बड़ी सफलता, लाखों के मोबाइल सम्मानपूर्वक सौंपे
बड़वारा पुलिस की सराहनीय पहल, 25 गुमशुदा मोबाइल लौटे—लौटी लोगों के चेहरों पर मुस्कान साइबर सेल की मदद से मिली बड़ी सफलता, लाखों के मोबाइल सम्मानपूर्वक सौंपे
आमजन की सेवा और भरोसे को मजबूत करते हुए बड़वारा पुलिस ने एक बार फिर संवेदनशील और प्रभावी पुलिसिंग का उदाहरण पेश किया है। साइबर सेल के सहयोग से पुलिस ने विभिन्न स्थानों से 25 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटाकर लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी।
विशेष कार्यक्रम में सौंपे गए मोबाइल
बड़वारा थाना परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार डेहरिया ने फरियादियों को उनके मोबाइल फोन सम्मानपूर्वक प्रदान किए। लंबे समय से मोबाइल खो चुके आवेदकों ने जब अपने फोन वापस पाए तो उनकी खुशी देखते ही बनती थी। कई लोगों ने बताया कि उन्हें मोबाइल दोबारा मिलने की उम्मीद लगभग समाप्त हो चुकी थी।
लाखों रुपये का माल सुरक्षित लौटाया
पुलिस द्वारा बरामद किए गए 25 मोबाइल फोन की कुल बाजार कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। इस अवसर पर एडिशनल एसपी डॉ. डेहरिया ने कहा कि पुलिस का मूल उद्देश्य जनता की सेवा और सुरक्षा है। उन्होंने साइबर सेल और बड़वारा पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि निरंतर तकनीकी निगरानी और मेहनत के कारण यह सफलता संभव हो सकी।
इन लोगों को मिले उनके खोए मोबाइल
मोबाइल प्राप्त करने वालों में प्रमुख रूप से नवनीत कुशवाहा (भुडसा), चंद्रप्रकाश केवट (सकरीगढ़), देवेन्द्र कोरी (बड़वारा), खुशबू मौर्य (भुडसा), मंगल सिंह (निगहरा), संदीप सेन (भजिया), रोहित सेन (बड़वारा), गिरानी लाल (गुड़ाकलां), मोहित रजक (बड़वारा), नागेंद्र गुप्ता (देवरी हटाई), डॉ. महेन्द्र (बसाड़ी), सुशील राय (लखाखेरा), आशीष सिंह (भलवारा), रीना सिंह (मझगवां) और देवी सिंह (बसाड़ी) शामिल हैं।
पुलिसिंग पर बढ़ा भरोसा
इस कार्रवाई से न सिर्फ फरियादियों को राहत मिली, बल्कि आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास भी और मजबूत हुआ है। बड़वारा पुलिस की यह पहल बताती है कि तकनीक और समर्पण के साथ किया गया प्रयास आमजन के लिए बड़ी राहत बन सकता है।




