मध्य प्रदेश

सांदीपनि विद्यालय में हुआ गीता जयंती का जिला स्‍तरीय कार्यक्रम

 

सांदीपनि विद्यालय में हुआ गीता जयंती का जिला स्‍तरीय कार्यक्रम

 

11 बटुकों और 1100 छात्र-छात्राओं ने किया श्रीमद्भगवद्गीता के 15वें अध्‍याय का सस्‍वर पाठ

 

कलेक्‍टर ने छात्रों से कहा श्रीमद्भगवद्गीता से सीख लेकर खूब मेहनत से पढ़ाई करें और आगे बढ़ें

 

कटनी – सांदीपनि विद्यालय झिंझरी में सोमवार को अंतर्राष्‍ट्रीय गीता महोत्‍सव गीता जयंती का जिला स्‍तरीय कार्यक्रम पूरी श्रद्धा, आस्‍था और भक्ति के साथ उत्‍सवी माहौल में हर्षोल्‍लास के साथ आयोजित हुआ। इस दौरान बटुक आचार्यों और 1100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से श्रीमद्भगवद्गीता के 15वें अध्‍याय का सस्‍वर पाठ किया। जिले की तहसील और विकासखंड मुख्‍यालयों में भी गीता जयंती का भव्‍य आयोजन हुआ।

 

          जिला स्‍तरीय कार्यक्रम में कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी, नगर निगम आयुक्‍त सुश्री तपस्‍या परिहार एवं जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने मां सरस्‍वती के तैलचित्र पर माल्‍यार्पण और दीप प्रज्‍ज्वलन कर गीता जयंती के गरिमामयी कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

 

          कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कलेक्‍टर श्री तिवारी ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्‍ण ने कुरूक्षेत्र के मैदान में अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था। उन्‍होंने कहा कि गीता केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं बल्कि जीवन जीने की कला सिखाती है। इस आयोजन से विशेष कर छात्रों और समाज में ज्ञान, कर्तव्य, अनुशासन और सकारात्‍मकता का वातावरण बनेगा। उन्‍होंने छात्रों से कहा कि गीता हमें सत्‍य-असत्‍य, धर्म-अधर्म और अपराध के बारे में व्‍यापक सीख देती है। साथ ही गीता फल की चिंता किये बिना निरंतर कर्म करने का भी संदेश देती है। उन्‍होंने छात्रों से इस ध्‍येय वाक्‍य को अपनाकर मेहनत और लगन से खूब पढ़ाई करने की सीख देते हुये आगे बढ़ने और घर-परिवार और देश-प्रदेश का नाम रोशन करने की बात कही।

 

          समारोह को संबोधित करते हुये जिला भाजपाध्‍यक्ष श्री दीपक टंडन सोनी ने कहा कि गीता हमें कर्म की महत्‍ता का संदेश देती है। उन्‍होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी और मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर व्‍यापक पैमाने पर गीता जयंती के आयोजन के लिये सराहना की।

 

          जिला स्‍तरीय कार्यक्रम के साथ सभी तहसील एवं विकासखंड स्‍तरों पर भी गीता महोत्‍सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

          जिला स्‍तरीय गीता जयंती के कार्यक्रम में विश्‍व गीता प्रतिष्‍ठानम् उज्‍जैन के लक्ष्‍मीकांत भारद्वाज व कपूर सोनी तथा रंगनाथ मंदिर गरूणध्‍वज विद्यालय कटनी के 11 बटुकों सहित 1100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से श्रीमद्भगवद्गीता के 15वें अध्‍याय का समेकित सस्‍वर पाठ कर माहौल को धर्म और अध्‍यात्‍म से सराबोर कर दिया।

 

          समारोह स्‍थल सांदीपनि विद्यालय परिसर में गीता के संदेश के भाव को प्रदर्शित करती सचित्र जीवंत प्रदर्शनी लगाई गई थी। जो लोगों में मुख्‍य रूप से जनाकर्षण का केन्‍द्र रहीं।

 

          कार्यक्रम में प्रेमनारायण शर्मा, रोहित तिवारी, गणेश चौर्या, धीरेन्‍द्र द्विवेदी, सुरेश पाठक, डॉ. संजय भारद्वाज और श्री बड़गैया मौजूद रहे।

 

          इस मौके पर अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहेरिया, संयुक्‍त कलेक्‍टर जितेन्‍द्र पटेल, डिप्‍टी कलेक्‍टर द्वय प्रदीप मिश्रा एवं ज्योति लिल्‍हारे, उपसंचालक कृषि डॉ. रामनाथ पटेल, उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विकास डॉ. आरके सोनी, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरी सहित सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास वनश्री कुर्वेती मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!