टॉप न्यूज़

रंगनाथ थाना से आधा किलोमीटर दूर खुलेआम गांजे की बिक्री, पुलिस की निष्क्रियता पर उठे सवाल

 

रंगनाथ थाना से आधा किलोमीटर दूर खुलेआम गांजे की बिक्री, पुलिस की निष्क्रियता पर उठे सवाल

 

कटनी। रंगनाथ थाना क्षेत्र के बरगवा कटाई घाट गेट के सामने स्थित बस्ती में खुलेआम गांजे की बिक्री होने के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार यह अवैध नशे का कारोबार लंबे समय से चल रहा है, लेकिन अब तक इस पर किसी भी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।सबसे हैरानी की बात यह है कि यह पूरा कारोबार रंगनाथ थाना परिसर से मात्र आधा किलोमीटर की दूरी पर संचालित हो रहा है। इसके बावजूद पुलिस की निष्क्रियता पर क्षेत्रवासियों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। थाना प्रभारी के कई बार बदलने के बाद भी क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार पर रोक नहीं लग सकी है, जिससे लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी देखी जा रही है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि गांजे की बिक्री की जानकारी क्षेत्र के किशोरों और युवाओं तक को है। ऐसे में यह प्रश्न उठता है कि जब यह गतिविधि आम लोगों की नजर में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है, तो फिर जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों तक इसकी सूचना क्यों नहीं पहुंच रही है या फिर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है।क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच कराने और इस अवैध कारोबार में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ सकता है और क्षेत्र नशे की चपेट में आ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!