क्राइम

निकेश ही मेरी मौत का जिम्मेदार है…’, गर्लफ्रेंड ने कुएं में कूदकर दे दी जान, पुलिस ने बॉयफ्रेंड को किया अरेस्ट

 

निकेश ही मेरी मौत का जिम्मेदार है…’, गर्लफ्रेंड ने कुएं में कूदकर दे दी जान, पुलिस ने बॉयफ्रेंड को किया अरेस्ट

 

मध्य प्रदेश के बालाघाट से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. चार साल तक चले प्रेम संबंध में विवाद के बाद 25 वर्षीय युवती पल्लवी बिंझाड़े ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने युवती के सुसाइड नोट के आधार पर आरोपी निकेश उर्फ निक्कू गौतम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दरअसल, सुसाइड नोट में पल्लवी ने निकेश का जिक्र किया था कि वो कैसे उससे परेशान थी.

 

 

मामला तिरोड़ी थाना क्षेत्र के बड़पानी गांव की है. पल्लवी द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में उसने गांव के युवक निक्कू गौतम की हरकतों का विस्तार से जिक्र किया. उसने सुसाइड नोट में लिखा- मैं परिवार की मर्जी से शादी करना चाहती थी. मैं निर्दोष थी, लेकिन लगातार बेइज्जती झेलने की हिम्मत अब मुझमें नहीं बची है. रिश्ते टूटने और परिवार को शर्मिंदगी उठाने का दर्द मैं सहन नहीं कर पा रही हूं. अपनी मौत का जिम्मेदार उसने सीधे तौर पर निक्कू गौतम को बताया

 

शादी टूटने के बाद सदमे में थी युवती

 

परिजनों के अनुसार, पल्लवी की शादी के लिए 1 दिसंबर को रायपुर से एक युवक उसे देखने आया था और रिश्ता लगभग तय हो गया था. लेकिन वापसी के समय रास्ते में निक्कू ने लड़के के परिवार को रोककर बताया कि वह 4 साल से पल्लवी से प्रेम करता है और शादी नहीं होने देगा. यह सुनकर लड़के पक्ष ने रिश्ता ठुकरा दिया, जिससे पल्लवी और उसके परिवार को गहरी ठेस पहुंची.

 

इसके बाद निक्कू फोन कर पल्लवी को धमकाने लगा कि यदि वो उससे शादी नहीं करेगी तो वह उसकी शादी कहीं नहीं होने देगा. शादी टूटने से पल्लवी मानसिक दबाव में थी और 5 दिसंबर की रात सुसाइड नोट लिखकर घर के पीछे बने कुएं में कूद गई.

 

सुबह मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच

 

6 दिसंबर की सुबह जब परिजन पल्लवी की तलाश कर रहे थे, तब कुएं में उसका शव दिखाई दिया. पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और बाद में परिजनों को सौंप दिया. फिर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

 

क्या चीज बनी प्रेम कहानी में बाधा?

 

ग्रामीणों के अनुसार, पल्लवी और निक्कू दोनों अलग-अलग जाति के थे. निक्कू का परिवार जातिगत अंतर के कारण इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रहा था. बताया गया कि इसी तनाव में कुछ समय पहले निक्कू ने कीटनाशक पी लिया था, हालांकि समय रहते उसकी जान बच गई थी. इसके बाद दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई, लेकिन निक्कू फिर से शादी का दबाव डालने लगा.

 

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

तिरोड़ी थाना प्रभारी कौशल कुमार सूर्या के मुताबिक, सुसाइड नोट में युवती ने स्पष्ट रूप से निक्कू गौतम को जिम्मेदार ठहराया है. इसी आधार पर बीएनएस की धारा 108 के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर 8 दिसंबर कोन्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!