देश

महानदी पुल, मेडिकल कॉलेज, अवैध कब्जों को लेकर लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी भोपाल में करेगी प्रदर्शन, एक दिवसीय धरना 9 को

 

महानदी पुल, मेडिकल कॉलेज, अवैध कब्जों को लेकर लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी भोपाल में करेगी प्रदर्शन, एक दिवसीय धरना 9 को

 

कटनी। लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश का एक दिवसीय धरना आगामी 9 दिसंबर को भोपाल नीलम पार्क में राष्ट्रीय संरक्षक रघु ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित होगा।

एकदिवसीय धरना प्रदर्शन को लेकर जानकारी देते हुए लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बिंदेश्वरी पटेल ने बताया कि धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से कटनी और भिंड जिले में शासकीय मेडिकल कॉलेज खोले जाने, मध्य प्रदेश में शहडोल, कटनी सहित शासकीय जमीनों में भू माफियाओं द्वारा किए गए कब्जे तत्काल हटाए जाने और उनके विरुद्ध अपराधिक प्रकरण दर्ज करने की कार्यवाही की जाने, बरही मैहर मार्ग में बने महानदी पुल को तत्काल शुरू कराए जाने, जिससे लोगों को हो रही परेशानी से राहत मिल सके। बुजबुजा और डोकरिया ग्राम में जबरदस्ती बेलस्पन पावर प्लांट के नाम पर किसानो की भूमि कंपनी के नाम दर्ज की गई है जमीन को पूर्ववत किसानों के नाम पर दर्ज करने, भिंड में बरुआ नगर के दबंगों ने आम रास्ते पर कब्जा कर रास्ता बंद कर दिया उस कब्जे को हटाकर आमजन के लिए रास्ता खोले जाने तथा कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने, मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्रियो के द्वारा अनेकों बार अतिथि विद्वानों को दिए गए आश्वासन के बावजूद भी अभी तक उनके नियमितीकरण की कार्रवाई नहीं हुई जबकि अनेकों अतिथि विद्वान दशकों से पढ़ा रहें हैं। अतिथि विद्वानों को सरकार समयबद्ध सीमा में नियमित करेने।

 

 

प्रदेश अध्यक्ष श्री पटेल ने कहा कि यह दुखद है कि बार-बार घोषणाओं के बावजूद भी सरकारों ने किसानों को आवश्यकता अनुसार खाद उपलब्ध नहीं कराया इसके चलते किसानों की बौनी समय पर नहीं हो पाई पार्टी सरकार से मांग करती है कि सरकार द्वारा हर फसल के बौनी के एक माह के पूर्व किसान को आवश्यकता अनुसार खाद उपलब्ध कराया जाए, खाद वितरण पंचायत के माध्यम से हो ताकि किसानों को शहरो के चक्कर न काटने पड़े, प्रदेश के कई इलाकों में अति वर्षा से फसल नष्ट हुई हैं इन पीड़ित किसानों को 20,000 रु प्रति एकड़ से फौरी मुआवजा दिया जाए ताकि वे खाद बीज की व्यवस्था कर सकें। कटनी जिले से सैकड़ो की तादात में आंदोलनकारी 8 दिसंबर को भोपाल के लिए कूच करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!