टॉप न्यूज़

कटनी जिले में रेत ठेका शुरू होते ही अवैध रेत खनन का खेल फिर तेज

 

कटनी जिले में रेत ठेका शुरू होते ही अवैध रेत खनन का खेल फिर तेज

खनिज विभाग की मौन स्वीकृति से माफियाओं के हौसले बुलंद, जांच नाकों पर 10 रुपये के नोट का खेल जारी

 

सूत्रों के मुताबिक, कटनी जिले में रेत का नया ठेका जारी होते ही अवैध रेत खनन और परिवहन का खेल एक बार फिर पूरी रफ्तार पर है। रेत खनन माफियाओं की मनमानी पर लगाम लगाने के बजाय खनिज विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की कथित मौन स्वीकृति ने इस अवैध कारोबार को खुला संरक्षण दे रखा है।

 

रेत टीपी (ट्रांजिट पास) की जांच के लिए जगह-जगह बनाए गए नाकों पर नियमों की धज्जियाँ उड़ते हुए खुलेआम 10-10 रुपये के नोटों पर सौदा चलते देखा जा रहा है। वैध कागज़ात की जगह यह ‘नकद वसूली व्यवस्था’ रात्रि से लेकर तड़के तक बेरोकटोक चल रही है।

 

परिवहन विभाग के नियमों की परवाह किए बिना ओवरलोड रेत से भरे हाईवा वाहन सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि खनिज विभाग से लेकर जिले के कई थाना क्षेत्रों तक माफियाओं की गहरी सांठगांठ के चलते यह अवैध रेत कारोबार लगातार फल-फूल रहा है।

 

स्थानीय लोगों ने जिले में हो रहे इस अवैध खनन पर चिंता व्यक्त करते हुए तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!