क्राइम

हाइवे लूटकांड का खुलासा कुठला पुलिस ने चार आरोपी दबोचे, एक फरार की तलाश जारी

 

हाइवे लूटकांड का खुलासा कुठला पुलिस ने चार आरोपी दबोचे, एक फरार की तलाश जारी

 

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डहेरिया के निर्देश पर कुठला थाना पुलिस ने हाईवे पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई 05 दिसंबर 2025 को की गई। लूट की घटना सूचनकर्ता हरिनारायण शर्मा (54 वर्ष), जो ठेकेदारी का कार्य करते हैं, ने 1 सितंबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 31 अगस्त को वे अनुपपूर से कार से अकेले जा रहे थे। मील फैक्ट्री के सामने उन्होंने वाहन रोका, तभी तीन युवक पीछे से आए और लिफ्ट मांगने लगे। लिफ्ट न देने पर युवकों ने गाली-गलौज करते हुए चाकू दिखाया और उनका वन प्लस कंपनी का मोबाइल, सोने की अंगूठी और ₹8,000/- नकद लूटकर फरार हो गए। पुलिस की कार्रवाई पारंपरिक एवं तकनीकी दोनों प्रकार की जांच के बाद पुलिस ने इस वारदात में शामिल चार आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम—अमर चौधरी पिता गुड्डा चौधरी (21 वर्ष), मोहनलाल चौधरी पिता मुल्ली चौधरी (32 वर्ष), संजय उर्फ कामता चौधरी पिता ज्ञानी चौधरी (23 वर्ष) और धर्मेन्द्र चौधरी (21 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी सुगरहा थाना क्षेत्र, शाहनगर जिला पन्ना के निवासी हैं। बरामद सामान पूछताछ के दौरान आरोपियों ने लूट की वारदात स्वीकार करते हुए बताया कि सोने की अंगूठी को उन्होंने गुदरी निवासी बृजेश सोनी को ₹38,000 में बेचा था।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से निम्न सामग्री बरामद की—लूटा गया वन प्लस मोबाइल, चेन, टाइटन कंपनी की घड़ी, ₹3,700 नकद, घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल जब्त किया है। एक आरोपी अब भी फरार*

पुलिस अब इस मामले में अंगूठी खरीदने वाले बृजेश सोनी (निवासी गुदरी) की तलाश में जुटी है।

कुठला पुलिस की इस कार्रवाई से हाइवे पर लूट की वारदातों पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!