फरीदाबाद गैंगरेप: ‘परेशान लग रही है’, आरोपियों ने पहले दिए पैसे और फिर…

फरीदाबाद गैंगरेप: ‘परेशान लग रही है’, आरोपियों ने पहले दिए पैसे और फिर…
हरियाणा के फरीदाबाद में मदद के नाम पर हैवानियत का मामला सामने आया है. यहां एक महिला द्वारा लिफ्ट मांगने पर दो युवकों ने रेप की वारदात को अंजाम दिया. इसके बाद युवती को चलती कार से सड़क पर फेंक दिया. वहीं युवती के पड़ोसी ने उसे अस्पताल पहुंचाया.
पीड़िता ने बताया कि मैने उनसे लिफ्ट मांगी थी. उन्होंने मुझे देख कर गाड़ी रोकी और बोला ये ले 600 रुपये तू परेशान लग रही है. मुझे नहीं पता था वह लोग गलत काम के लिए पैसे डाल रहे हैं , उन बंदों ने मुझे पेटीएम के जरिए पैसे डाले.
बता दें कि पीड़िता के तीन बच्चे हैं. वह हिंदू परिवार से है और मस्जिद के पास की एक हिंदू कॉलोनी में रहती है. पीड़िता ने जख्मी हालत में अपनी बहन को फोन किया और बताया था कि वो कहां हैं. इसके बाद पीड़िता की बहन ने पड़ोसियों से मदद ली.
पड़ोसी के साथ युवती को पहुंचाया अस्पताल
पीड़िता की बहन के बुलाने पर पड़ोसी राजा चौक के पास पहुंचा, जहां पीड़िता खून में लथपथ थी. पड़ोसी युवक उन्हें पास के BK अस्पताल ले गया, लेकिन पीड़िता को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया. पीड़िता की हालत खराब हो रही थी और वो बेहोश भी हो गई जिस वजह से पड़ोसी ने उन्हें नजदीक के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया.
घटना पर पीड़िता ने किया ये खुलासा
पीड़िता ने बताया कि बारी-बारी से दोनों आरोपियों ने उनके साथ गैंग रेप किया. इस दौरान उन्होंने पहाड़ी के पास दो घंटे तक गाड़ी रोक कर रेप किया. पीड़िता ने बताया कि इस बीच कोई पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी मदद के लिए नहीं मिली. क्यों पेट्रोलिंग नहीं हो रही थी? कैसे घने कोहरे का फायदा उठाते हुए गैंगरेप होता रहा और किसी को पता नहीं चला?
पीड़िता की उम्र 26 साल बताई जा रही है. उसने बताया कि जिन्होंने लिफ्ट दी उन्हें वह नहीं जानती थी.पीड़िता ने कहा कि मैंने लेफ्ट मांगी थी.मैंने बोला था जितना किराया लगेगा उतना दे दूंगी , मस्जिद छोड़ दो. मेरा घर मस्जिद के पास है लेकिन उन्होंने गाड़ी दूसरी तरफ मोड़ दी और गुड़गांव सैनिक की तरफ वह गलत रास्ते पर ले गए.




