टॉप न्यूज़

“कटनी में ऑटो चालक ने दिखाई ईमानदारी—लाखों के सामान से भरा बैग थाने पहुंचाकर बना मिसाल”

 

“कटनी में ऑटो चालक ने दिखाई ईमानदारी—लाखों के सामान से भरा बैग थाने पहुंचाकर बना मिसाल”

 

कटनी। आज के समय में जहां ईमानदारी ढूंढने पर भी कम ही देखने को मिलती है, वहीं कटनी में एक ऑटो चालक ने ऐसा काम किया कि पूरे शहर का दिल जीत लिया। मंगलवार देर रात रंगनाथ नगर थाने में इंसानियत की मिसाल पेश करने वाला वाकया सामने आया जिसने साबित कर दिया कि नेक दिल लोग आज भी समाज का असली आधार हैं।रीठी से सवारी छोड़कर लौट रहे भट्टा मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय ऑटो चालक अंकित वासनिक जैसे ही अपने घर पहुंचा, उसे ऑटो की पिछली सीट पर एक काले रंग का बैग दिखाई दिया। बैग देखते ही वह समझ गया कि यह उसी युवक का है जिसे वह अभी-अभी रीठी छोड़कर आया था। बिना एक सेकंड की देरी किए अंकित सीधे बैग लेकर रंगनाथ नगर थाने पहुंच गया। वहां उसने पूरी घटना बताते हुए बैग थाना प्रभारी अरुण पाल सिंह को सौंप दिया।थाना प्रभारी अरुण पाल सिंह ने तुरंत बैग मालिक से संपर्क साधा, जो उस समय तक रीठी पहुंच चुका था। रात के 11 बजे जब 26 वर्षीय आकाश निगम थाने पहुंचा और उसने अपना बैग सुरक्षित देखा, तो उसकी आंखों में खुशी और राहत साफ झलक रही थी। आकाश ने बताया कि वह साउथ रेलवे स्टेशन पर उतरा था और रीठी जाने के लिए उसने वहीं से ऑटो बुक किया था। बैग में उसका लैपटॉप, मोबाइल, पर्स, नगद रुपए और कई जरूरी दस्तावेज थे—सब कुछ जैसे का तैसा सुरक्षित मिला।थाने में सबके सामने जब आकाश ने बैग खोलकर चेक किया और एक भी सामान कम नहीं मिला, तो सभी ने ऑटो चालक अंकित की ईमानदारी की सराहना की। आकाश निगम ने सार्वजनिक तौर पर पुलिस और ऑटो चालक दोनों का आभार व्यक्त किया। रंगनाथ नगर पुलिस ने भी अंकित की इस ईमानदार पहल को जमकर सराहा और कहा कि ऐसे लोग समाज की रीढ़ होते हैं, जिन पर भरोसा कायम रहता है।कटनी शहर में यह घटना आज चर्चा का विषय बनी हुई है – लोग कह रहे हैं कि अगर हर व्यक्ति अंकित जैसा हो जाए तो दुनिया वाकई बदल सकती

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!