छत्तीसगढ़

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, यूपी के जौनपुर से छत्तीसगढ़ पहुंचा आशिक, अब गया सलाखों के पीछे

 

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, यूपी के जौनपुर से छत्तीसगढ़ पहुंचा आशिक, अब गया सलाखों के पीछे

बलरामपुर: पुलिस चौकी वाड्रफनगर ने एक युवती को इंस्टाग्राम के जरिए परिचय बनाकर परेशान करने, घर पहुंचकर चाकू से परिजनों को धमकाने और फरार होने वाले आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी से मोटरसाइकिल औऱ चाकू जब्त कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

 

 

जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया ने 28 नवंबर को वाड्रफनगर चौकी में लिखित शिकायत देकर बताया कि दिवाली के दौरान उसकी पहचान इंस्टाग्राम पर बदलापुर, जौनपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी उत्कर्ष शुक्ला से हुई थी. कुछ दिनों बाद आरोपी उससे मिलने वाड्रफनगर कॉलेज पहुंचा और बातचीत के दौरान उसके घर का लोकेशन भी ले लिया.

 

शिकायत में बताया गया कि 28 नवंबर की शाम करीब 4 बजे आरोपी अचानक युवती के गांव पहुंच गया. हाथ में चाकू लेकर उसने परिजनों को डराना-धमकाना शुरू कर दिया. परिजन जब पुलिस को फोन करने लगे तो आरोपी घबराकर मोटरसाइकिल से भागने लगा, लेकिन गाड़ी खराब होने पर वह उसे स्थानीय गेराज में छोड़कर यात्री प्रतीक्षालय वाड्रफनगर में जाकर छिप गया.

 

प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर चौकी वाड्रफनगर में अपराध क्रमांक 211/25 धारा 331(5), 296, 351(3) BNS एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर पुलिस टीम ने आरोपी की पतासाजी शुरू की. सघन खोजबीन के बाद पुलिस ने आरोपी उत्कर्ष शुक्ला (21 वर्ष), पिता राकेश कुमार शुक्ला, निवासी बदलापुर, जौनपुर (उ.प्र.) को हिरासत में लिया तथा उसके कब्जे से मोटरसाइकिल और चाकू बरामद किया. पुलिस ने आरोपी को 29 नवंबर को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!