ज्ञान,परिश्रम और लोकतंत्र की रक्षक “बिहार-भूमि” की जनता को कोटि-कोटि नमन..

ज्ञान,परिश्रम और लोकतंत्र की रक्षक “बिहार-भूमि” की जनता को कोटि-कोटि नमन…
बिहार वासियों द्वारा NDA को यह प्रचंड जनादेश,बिहार में विकास,महिलाओं की सुरक्षा,सुशासन और गरीब कल्याण की NDA की संकल्प सेवा पर जनता की मुहर है।पिछले 11 सालों में मोदी जी ने बिहार के लिए दिल खोलकर कार्य किए और नीतीश जी ने बिहार को जंगलराज के अंधेरे से बाहर निकालने का काम किया। यह जनादेश ‘विकसित-बिहार’ के संकल्प के लिए है।
बिहार-वासियों का एक-एक वोट भारत की सुरक्षा और संसाधनों से खेलने वाले घुसपैठियों और उनके हितैषियों के खिलाफ मोदी सरकार की नीति में विश्वास का प्रतीक है।वोट-बैंक के लिए घुसपैठियों को बचाने वालों को जनता ने करारा जवाब दिया है।
बिहार की जनता ने पूरे देश का मूड बता दिया है कि मतदाता सूची शुद्धिकरण अनिवार्य है और इसके खिलाफ राजनीति की कोई जगह नहीं है।इसीलिए श्री राहुल जी गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस आज बिहार में आखिरी पायदान पर आ गई है।
यह “विकसित-बिहार” में विश्वास रखने वाले हर बिहार-वासी की जीत है।जंगलराज और तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले किसी भी भेष में आएँ,उन्हें लूटने का मौका नहीं मिलेगा।जनता अब सिर्फ और सिर्फ ‘Politics of performance’ के आधार पर जनादेश देती है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र जी मोदी,आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी,आदरणीय गृहमंत्री श्री अमित जी शाह,आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश जी नड्डा व NDA के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूँ।साथ ही,अपने अथक परिश्रम से इस परिणाम को चरितार्थ करने वाले बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक के भाजपा बिहार के सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन करता हूँ।
मैं बिहार की जनता और विशेषकर हमारी माताओं-बहनों को आश्वस्त करता हूँ कि जिस आशा और विश्वास के साथ आपने NDA को यह जनादेश दिया है,आदरणीय श्री मोदी जी के नेतृत्व में NDA सरकार उससे अधिक समर्पण से उसे पूरा करेगी।शेष शुभ..
शुभेच्छा:आशीष तिवारी-भाजपा एवं अमकुही परिवार कटनी।




