बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम में छपरा सीट से हारने के बाद भोजपुरी अभिनेता-गायक खेसारी लाल यादव ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर अपने समर्थकों को संबोधित किया

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम में छपरा सीट से हारने के बाद भोजपुरी अभिनेता-गायक खेसारी लाल यादव ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर अपने समर्थकों को संबोधित किया। उन्होंने हाथ जोड़कर अपनी हार स्वीकार की और लिखा:
“क्या हार में क्या जीत में, किंचित नहीं भयभीत मैं, संघर्ष पथ पर जो मिला, यह भी सही वो भी सही… जनता मेरे लिए तब भी सर्वोपरि थी, आज भी है और हमेशा रहेगी! मुद्दा तब भी उठल बा, आगे भी उठी… जय बिहार!”
खेसारी लाल यादव ने छपरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते हुए लगभग सात-आठ हजार वोटों से हार का सामना किया। उनके हारने की खबर से पहले ही उन्होंने पोस्ट के माध्यम से हार के प्रति अपने विचार साझा कर दिए थे। उन्होंने लिखा कि चाहे हार हो या जीत, भयभीत नहीं हैं और संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जनता के प्रति उनका समर्पण पहले की तरह बना रहेगा।



